आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति और छात्र प्रताड़ना के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, रंजेश सिंह ने की कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। शासकीय आदर्श आईटीआई कोनी में प्रभारी प्राचार्य की कथित लगातार अनुपस्थिति, छात्रों के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार और संस्थान में व्याप्त विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में संस्थान पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि वर्तमान में आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया जारी है और सोमवार से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में भी प्रभारी प्राचार्य नवीन साहू नियमित रूप से संस्थान में उपस्थित नहीं रहते, जिससे विद्यार्थियों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है और संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

संगठन ने आरोप लगाया कि संस्थान के कुछ कर्मचारियों द्वारा छात्रों के साथ लगातार अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। एनएसयूआई के अनुसार करीब छह माह पहले आयोजित न्यू ईयर पार्टी से जुड़े मामले में जिन छात्रों ने विभाग से शिकायत की थी, उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। संगठन का यह भी आरोप है कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी निष्पक्ष जांच करने के बजाय पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं, जिससे पीड़ित छात्रों को न्याय मिलने की उम्मीद कमजोर पड़ रही है।

एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल जब अपनी शिकायतों को लेकर प्रभारी प्राचार्य से चर्चा करने संस्थान पहुंचा, तब भी वे मौजूद नहीं मिले। इसके बाद प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के समक्ष उनकी अनुपस्थिति का मुद्दा उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग वाला ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कहा कि यदि विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो एनएसयूआई छात्रहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

वहीं, फोन पर संपर्क किए जाने पर प्रभारी प्राचार्य नवीन साहू ने बताया कि शनिवार को उनका अवकाश था। इस पर एनएसयूआई ने सवाल उठाया कि जब संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया जारी हो और सोमवार से परीक्षाएं शुरू होने वाली हों, तब प्रभारी प्राचार्य की अनुपस्थिति किस प्रकार उचित मानी जा सकती है। संगठन ने यह भी पूछा कि ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान आखिर कौन करेगा।

प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान पुष्पराज साहू, करण यादव, दिव्य विश्वकर्मा, राजा खान, राज चौहान, प्रशांत पाल, आशीष यादव, पारस पांडेय, मनेंद्र अनंत, राज कोशले, सेसू साहू, करण पटेल, हिमेश भोई, अक्षत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Share On Social Media

kalamsakshinews@gmail.com

पत्रकारिता एक ऐसा नशा है; जिसे एक बार चढ़ जाए तो उतरने का नाम नहीं लेता। रायपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार सम्माननीय दिनेश सोनी के सानिध्य में कुछ समय कार्य करने का मौका मिला और उन्हीं के प्रेरणा से अभिभूत होकर, नई दिल्ली स्थित भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मेरे आवेदन के आधार पर सन 2016 में साप्ताहिक समाचार पत्र “कलम साक्षी” के नाम से शीर्षक आबंटित हुआ जिसका की अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए अनवरत प्रकाशित करते आया... कहते हैं 'सोना आग में तपकर ही कुंदन बनता है'। चूँकि बदलाव प्रकृति का नियम है और समय के साथ परिवर्तन को स्वीकार करना ही मानव गुण है अतः ज़माने के साथ कदमताल करते हुए प्रिंट मीडिया से डिजिटल मीडिया की ओर रुख कर समाचारों को तीव्रता से आप तक पहुँचाने के उद्देश्य से हमने एक कदम आगे बढ़ाया है। अब समाचार पत्र "कलम साक्षी" आपके समक्ष वेब संस्करण के स्वरुप में समाचारों को प्रसारित करने तत्पर है ... मो० मुस्ताक, सम्पादक।

Related Posts

संयुक्त संचालक की अनुपस्थिति में सहायक संचालक जगदीश शास्त्री को तथा निगम आयुक्त के नाम उप आयुक्त खजांची कुम्हार को रंजेश सिंह प्रदेश सचिव एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

SS Public School प्रकरण में जांच में देरी, अधिकारियों की जवाबदेही और भवन सुरक्षा को लेकर एनएसयूआई ने उठाए गंभीर सवालबिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव…

Share On Social Media

जांच समिति के गठन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, एसएस पब्लिक स्कूल में कथित नियम उल्लंघन और अवैध शुल्क वसूली जारी : रंजेश सिंह

बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर को ज्ञापन सौंपते हुए एसएस पब्लिक स्कूल (खमतराई एवं बेमा-नगोई शाखा) में शिक्षा…

Share On Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

संयुक्त संचालक की अनुपस्थिति में सहायक संचालक जगदीश शास्त्री को तथा निगम आयुक्त के नाम उप आयुक्त खजांची कुम्हार को रंजेश सिंह प्रदेश सचिव एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

संयुक्त संचालक की अनुपस्थिति में सहायक संचालक जगदीश शास्त्री को तथा निगम आयुक्त के नाम उप आयुक्त खजांची कुम्हार को रंजेश सिंह प्रदेश सचिव एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति और छात्र प्रताड़ना के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, रंजेश सिंह ने की कार्रवाई की मांग

आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति और छात्र प्रताड़ना के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, रंजेश सिंह ने की कार्रवाई की मांग

जांच समिति के गठन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, एसएस पब्लिक स्कूल में कथित नियम उल्लंघन और अवैध शुल्क वसूली जारी : रंजेश सिंह

जांच समिति के गठन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, एसएस पब्लिक स्कूल में कथित नियम उल्लंघन और अवैध शुल्क वसूली जारी : रंजेश सिंह

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदेश सचिव रंजेश सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका और योगदान की प्रशंसा की।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदेश सचिव रंजेश सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका और योगदान की प्रशंसा की।

St. Xavier’s High School पर अवैध कब्जे का आरोप, NSUI ने निष्पक्ष जांच की मांग की

St. Xavier’s High School पर अवैध कब्जे का आरोप, NSUI ने निष्पक्ष जांच की मांग की

एनएसयूआई के सदस्यों ने कुलपति अटल बिहारी वाजपेई को सौपा ज्ञापन

एनएसयूआई के सदस्यों ने कुलपति अटल बिहारी वाजपेई को सौपा ज्ञापन