एयू में बवाल: NSUI प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कुलपति को नारियल भेंट कर कुलसचिव हटाने की उठाई मांग

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में इन दिनों अव्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने कुलपति को नारियल भेंट कर कुलसचिव को पद से हटाने की मांग की। इस दौरान संगठन ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा।

सुरक्षा पर उठे सवाल, कार्यक्रम में हुई चाकूबाजी

ज्ञापन में बताया गया कि 4 मई 2026 को विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी और मारपीट की घटना हुई। इस घटना में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे 14 टांके लगाने पड़े।

NSUI का आरोप है कि इतने बड़े आयोजन के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थानीय थाने को सूचना नहीं दी, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

छात्र नेताओं ने सवाल उठाया कि जहां छात्र नेताओं के आने की सूचना पर तुरंत पुलिस बुला ली जाती है, वहीं इतने बड़े कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन पर घटना को दबाने का भी आरोप लगाया।

कुलसचिव पर तानाशाही रवैये का आरोप

NSUI ने कुलसचिव पर छात्रहित की अनदेखी और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। संगठन का कहना है कि पिछले 8 महीनों में कुलसचिव कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं बता पाए हैं और लगातार छात्रों को परेशान करने वाले निर्णय लिए जा रहे हैं।

छात्रों का आरोप है कि समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें नजरअंदाज किया जाता है और मिलने पर एफआईआर की धमकी तक दी जाती है। माइक्रोबायोलॉजी के प्रथम वर्ष के छात्रों के पास कक्षाओं के लिए पर्याप्त कमरे तक नहीं हैं और उन्हें हॉल में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।

रिजल्ट गड़बड़ी और अव्यवस्था से नाराज़गी

ज्ञापन में परीक्षा परिणामों में लगातार हो रही गड़बड़ियों को भी प्रमुख मुद्दा बताया गया। छात्रों का कहना है कि बार-बार रिजल्ट में त्रुटियां आने से उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है और मानसिक तनाव बढ़ रहा है।

NSUI ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना को कमाई का जरिया बना रहा है, जबकि प्रशासनिक लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

संवादहीनता और शिकायतों के निराकरण में देरी

छात्रों का यह भी कहना है कि उनकी शिकायतों का समय पर समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे असंतोष बढ़ रहा है। कुलसचिव पर छात्र प्रतिनिधियों से संवाद नहीं करने का आरोप भी लगाया गया, जिससे विश्वविद्यालय में संवादहीनता की स्थिति बन गई है।

NSUI की प्रमुख मांगें

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई घटना की निष्पक्ष जांच

दोषियों पर सख्त कार्रवाई

कुलसचिव के कार्यों की समीक्षा

आवश्यक कार्रवाई करते हुए कुलसचिव को पद से हटाना

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

ये छात्र नेता रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपते समय पुष्पराज साहू, करन यादव, प्रदीप सिंह, राजा खान, मनेन्द्र, आशीष यादव, विजय पटेल, सुनील श्रीवास, राज कोशले, प्रशांत पाल, पुष्पराज राजपूत, सुमित मानिकपुरी, विनीत कौशिक सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Share On Social Media

kalamsakshinews@gmail.com

पत्रकारिता एक ऐसा नशा है; जिसे एक बार चढ़ जाए तो उतरने का नाम नहीं लेता। रायपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार सम्माननीय दिनेश सोनी के सानिध्य में कुछ समय कार्य करने का मौका मिला और उन्हीं के प्रेरणा से अभिभूत होकर, नई दिल्ली स्थित भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मेरे आवेदन के आधार पर सन 2016 में साप्ताहिक समाचार पत्र “कलम साक्षी” के नाम से शीर्षक आबंटित हुआ जिसका की अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए अनवरत प्रकाशित करते आया... कहते हैं 'सोना आग में तपकर ही कुंदन बनता है'। चूँकि बदलाव प्रकृति का नियम है और समय के साथ परिवर्तन को स्वीकार करना ही मानव गुण है अतः ज़माने के साथ कदमताल करते हुए प्रिंट मीडिया से डिजिटल मीडिया की ओर रुख कर समाचारों को तीव्रता से आप तक पहुँचाने के उद्देश्य से हमने एक कदम आगे बढ़ाया है। अब समाचार पत्र "कलम साक्षी" आपके समक्ष वेब संस्करण के स्वरुप में समाचारों को प्रसारित करने तत्पर है ... मो० मुस्ताक, सम्पादक।

Related Posts

तिरंगा यात्रा में संख्या बढ़ाने के लिए NSS छात्रों पर दबाव डालना आपत्तिजनक : रंजेश सिंह

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यालय द्वारा 10 अगस्त 2026 को जारी एक आदेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश…

Share On Social Media

एसएस पब्लिक स्कूल की हकीकत आई सामने, किरायेदारों के बीच चल रही थीं कक्षाएं, जांच में खुली कई परतें

शिकायतों की पुष्टि के बाद जांच में बड़ा खुलासा, लाइब्रेरी की जगह स्टोर संचालित, स्कूल में खेल मैदान और निःशुल्क किताबों का भी अभाव। बिलासपुर। जिले के एसएस पब्लिक स्कूल…

Share On Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तिरंगा यात्रा में संख्या बढ़ाने के लिए NSS छात्रों पर दबाव डालना आपत्तिजनक : रंजेश सिंह

तिरंगा यात्रा में संख्या बढ़ाने के लिए NSS छात्रों पर दबाव डालना आपत्तिजनक : रंजेश सिंह

एसएस पब्लिक स्कूल की हकीकत आई सामने, किरायेदारों के बीच चल रही थीं कक्षाएं, जांच में खुली कई परतें

एसएस पब्लिक स्कूल की हकीकत आई सामने, किरायेदारों के बीच चल रही थीं कक्षाएं, जांच में खुली कई परतें

संयुक्त संचालक की अनुपस्थिति में सहायक संचालक जगदीश शास्त्री को तथा निगम आयुक्त के नाम उप आयुक्त खजांची कुम्हार को रंजेश सिंह प्रदेश सचिव एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

संयुक्त संचालक की अनुपस्थिति में सहायक संचालक जगदीश शास्त्री को तथा निगम आयुक्त के नाम उप आयुक्त खजांची कुम्हार को रंजेश सिंह प्रदेश सचिव एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति और छात्र प्रताड़ना के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, रंजेश सिंह ने की कार्रवाई की मांग

आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति और छात्र प्रताड़ना के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, रंजेश सिंह ने की कार्रवाई की मांग

जांच समिति के गठन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, एसएस पब्लिक स्कूल में कथित नियम उल्लंघन और अवैध शुल्क वसूली जारी : रंजेश सिंह

जांच समिति के गठन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, एसएस पब्लिक स्कूल में कथित नियम उल्लंघन और अवैध शुल्क वसूली जारी : रंजेश सिंह

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदेश सचिव रंजेश सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका और योगदान की प्रशंसा की।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदेश सचिव रंजेश सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका और योगदान की प्रशंसा की।